स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 14वर्षीय जुडो नेशनल प्रतियोगिता के लिये राजस्थान की टीम हुई रवाना

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर रेलवे स्टेशन से आज सरायरोहिल्ला ट्रेन द्वारा विभिन्न भार वर्ग की 14वर्षीय छात्र-छात्रा जुडो राजस्थान की टीम प्रयागराज स्टेडियम दिल्ली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 23अक्टूबर से 28अक्टूबर तक आयोजित करवाई जा रही 70वीं नेशनल स्कूल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रवाना हुई।

शारीरिक शिक्षक मुकेश कम्बोज ने जानकारी देते हुये बताया कि छात्रा टीम के कोच देशराज कम्बोज श्रीगंगानगर, मैनेजर गणेश लोढ़ा राजसमंद छात्र टीम के कोच सुशील सैन उदयपुर, मैनेजर सुनंदा राजसमंद, सरिता चूरू व चीफ-डे-मिशन राजेश मीणा के नेतृत्व में राजस्थान की 14वर्षीय छात्र-छात्रा जुडो की टीम आज पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रवाना हुई।

राजस्थान टीम को शारीरिक शिक्षक रसवेग सिंह, मुकेश कम्बोज, सुखविंद्र राम एंव बड़ी संख्या में नगरवासियों ने प्रतियोगिता में सफल होने का आशीर्वाद देते हुये शुभकामनाओं सहित रवाना किया।

शारीरिक शिक्षक मुकेश कम्बोज ने बताया कि प्रयागराज स्टेडियम दिल्ली में हो रही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई टीम के सभी खिलाड़ियों ने श्रीकरणपुर के गांव 12एफए स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा 16अक्टूबर से 21अक्टूबर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खूब पसीना बहाते हुये जुडो की बारीकीयों को सीख कर अपने आप को बेहतर बनाया।

शारीरिक शिक्षक मुकेश कम्बोज ने बताया कि पिछले वर्ष भी जुडो कोच देशराज कम्बोज के नेतृत्व में राजस्थान की टीम ने नेशनल चैंपियनशिप 2025 में विनर रहकर राजस्थान की झोली गोल्ड से भर अपने राज्य का नाम रोशन किया था।