सपा का हल्लाबोल: मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले में फूटा आक्रोश, वोटर लिस्ट को लेकर गरजे सपाई

सपा का हल्लाबोल: मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले में फूटा आक्रोश, वोटर लिस्ट को लेकर गरजे सपाई

 

?पहले लड़ाई गोरों से थी, अब लड़ाई चोरों से है? लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देते हुए ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग

 

#हरदोई, 07 अक्टूबर

.

हरदोई कलेक्ट्रेट गेट पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट और एसआईआर की प्रक्रिया के जरिए खासकर समाजवादी पार्टी से जुड़े मतदाताओं को सूची से बाहर करने की कोशिश की जा रही है।

 

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची को लेकर जिस तरह सवाल उठे, उसी तरह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भी वोटर लिस्ट को लेकर कथित गड़बड़ियों का खेल चल रहा है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ा हथियार है और यदि उसी पर सवाल खड़े होने लगें तो चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

 

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने तंज कसते हुए कहा_?पहले हमारी लड़ाई गोरों से थी, अब लड़ाई चोरों से है।? उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की।

 

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हर चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम कटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

 

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनाम यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ?मिन्ना?, जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ?दीपू?, जितेंद्र यादव, अनिल यादव, पंकज यादव, आकाश यादव, शुभम गुप्ता, विकास त्रिपाठी, विकास गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Ram Gyan Gupta Akhilesh Yadav