संविधान दिवस पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, शिकारपुर में संविधान दिवस के अवसर पर विधि के छात्र-छात्राओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'क्या भारतीय संविधान में संशोधन की शक्ति असीमित होनी चाहिए?" रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बृजेश कुमार सिंह जी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली शिकारपुर, तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती दीप्ति यादव जी, प्रभारी महिला मिशन शक्ति केंद्र, कोतवाली शिकारपुर, संस्था के सचिव श्री विपिन बंसल जी, प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह जी, श्रीमती रश्मि राघव जी, श्री प्रमोद कुमार जी, श्रीमती श्वेता सिंह जी एवं श्री उत्तम वीर सिंह जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत परम्परागत तरीके से पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

प्रतियोगिता में विधि के विद्यार्थियों ने संविधान संशोधन की प्रक्रिया, संसद की शक्तियों, मौलिक अधिकारों तथा संविधान के मूल ढांचे के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सानिया बी०ए०एलएल०बी प्रथम वर्ष ने प्रथम, पुष्प सिरोही एलएल०बी प्रथम वर्ष ने द्वितीय एवं वंशिका उपाध्याय बी०ए०एलएल०बी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया तथा सांत्वना पुरस्कार. दीक्षा शर्मा, बब्लू शर्मा (एलएल०बी० तृतीय वर्ष) को दिया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री प्रमोद कुमार जी, श्री सुहैल आलम जी एवं श्रीमती श्वेता सिंह जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन कॉलेज की विधिक सेवा एवं विधिक सहायता समिति के संयोजक श्री प्रमोद कुमार जी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन श्रीमती श्वेता सिंह जी ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों तथा विधि के विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता एवं तार्किक चिंतन विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने श्री उत्तम वीर सिंह जी, श्री सुहैल आलम जी, डा० अरविन्द कुमार जी, श्री सुमन्त चाकमा जी, डा० गौरव सोलंकी जी, लक्ष्मी जी, काजल जी, दीक्षा जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना, विधिक समझ, अभिव्यक्ति कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।