संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुअर बाड़ों में दवा का छिड़काव

बैतालपुर, देवरिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा विकास खण्ड बैतालपुर की ग्राम पंचायत बटुलही एवं छितही बाजार में अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत दोनों ग्राम पंचायतों के सुअर बाड़ों में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी द्वारा पशुपालकों के बीच पम्पलेट तथा कृमिनाशक दवा वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।श्री तिवारी ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस एवं लेप्टोस्पायरोसिस जैसे संचारी रोग मुख्यतः सुअर बाड़ों में पनपने वाले मच्छरों एवं दूषित जल के कारण फैलते हैं। इससे बचाव हेतु सुअर बाड़ों को आबादी से दूर रखना, बाड़ों के आस-पास गंदा पानी एकत्रित न होने देना, नियमित रूप से चूना एवं कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव करना तथा बाड़ों में मच्छररोधी जाली का उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुअर पालकों को सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से छिड़काव करने की सलाह दी।अभियान के दौरान पशुओं को कृमिनाशक दवा दिया गया। छिड़काव कार्य में महेन्द्र यादव एवं सुभाष चन्द्र ने विशेष सहयोग किया।