श्रेष्ठ फाउंडेशन सेवा संस्थान द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

अफीफा बानो जूनियर वर्ग में प्राइमरी में अर्पित यादव ने मारी बाजी
नवाबगंज ( हथगाम )। श्रेष्ठ फाउंडेशन सेवा संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में शैक्षिक जागरूकता, बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से श्री शिव शंकर अग्रहरि माँ सुन्दरी देवी इंटर कॉलेज, नवाबगंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का दो वर्गों में आयोजन किया गया।प्राइमरी और जूनियर दोनों वर्गों में प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में अफीफा बानो कक्षा आठ प्रथम स्थान, मोहम्मद सलमान कक्षा सात द्वितीय स्थान अयाज अहमद कक्षा स्थान तृतीय स्थान कौनेन कक्षा आठ शिखा देवी, काजल साहू कक्षा सात, उमामा कक्षा छह को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्राइमरी में अर्पित यादव कक्षा दो प्रथम स्थान,प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, समसामयिक घटनाओं एवं शैक्षिक प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक बाबू सिंह खरहरा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से श्रेष्ठ फाउंडेशन सेवा संस्थान समय-समय पर शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है.संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने अपने संबोधन में कहा संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मंच प्रदान करना तथा उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना है। विद्यालय परिवार एवं संस्थान की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रबंधक महेश बाबू गुप्ता ने संस्था का आभार व्यक्त किया इस मौके संस्था उपाध्यक्ष श्रीकांत साहू के अलावा प्रधानाचार्य रामू, अंजुम बेगम और संचालक आयुष गुप्ता अनुभव, अजमेर, राज बहादुर, राहुल,मानसी,पूरा शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।