शिक्षक दिवस पर RDJS स्कूल में भव्य आयोजन 25 शिक्षकों को मिला ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान..

शिक्षक दिवस पर RDJS स्कूल में भव्य आयोजन25 शिक्षकों को मिला ?उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान..

मुख्य अतिथि न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहाशिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता..

रिपोर्ट सौरभ बाजपेयीब्यूरो चीफ


खैरैनी, रायबरेली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आरडीजेएस पब्लिक स्कूल, खैरैनी, रायबरेली एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एंड फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA), लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री शिवेन्द्र कुमार मिश्रा जी का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्री रविंद्र यादव एवं वाइस प्रिंसिपल श्री मोहम्मद आमिर भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करता है। शिक्षक अपने ज्ञान के दीपक से हजारों जीवन को रोशन करता है और वास्तव में वही राष्ट्र का निर्माता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आरडीजेएस स्कूल द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी सराहना की।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम मिश्रा जी ने महिला शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित महिला एक शिक्षित परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सभी महिला शिक्षिकाओं को नमन किया।
वहीं प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी जी, उपाध्यक्ष/महासचिव UPPCPIWA ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह जीवनभर समाज को दिशा देता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा से जोड़ने के लिए कैरियर काउंसलिंग सहित विभिन्न प्रयास किए जाने की बात कही।
25 शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
समारोह के दौरान विद्यालय के 25 शिक्षकों को ?उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान? से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं 1100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
विद्यालय की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। शिक्षकों को बच्चों के साथ प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करते हुए उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गायत्री मंदिर के कर्मचारियों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान और सेवा भावना का संदेश सामने आया।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, मेहनत, मानवता और अच्छे व्यवहार का महत्व समझाया। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं का भी उल्लेख करते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. अमेरिका सिंह, संस्थापक/प्रबंधक RDJS पब्लिक स्कूल एवं चेयरमैन UPPCPIWA ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं शिक्षा को सेवा मानती हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने वाले शिक्षकों के योगदान को विशेष रूप से सराहा।
उन्होंने यह भी बताया कि रायबरेली में फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही कैरियर काउंसलिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर करियर मार्गदर्शन मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात जलपान के साथ शिक्षक दिवस समारोह का समापन हुआ।

जुड़ने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9670650005 8009000147