विकास पर उठे सवाल तो प्रधान ने खोला मोर्चा, बोले_2021 से 2026 तक का हिसाब जनता के सामने रखूंगा

विकास पर उठे सवाल तो प्रधान ने खोला मोर्चा, बोले_2021 से 2026 तक का हिसाब जनता के सामने रखूंगा

सलेमपुर सहित ग्राम पंचायत डही के गांवों में विकास कार्यों की तस्वीरें, वीडियो और ग्रामीणों के साक्षात्कार होंगे सार्वजनिक, विपक्षियों के बजाय काम कराने वाले ग्रामीणों से जवाब लेने की दी चुनौती

#हरदोई
.
ग्राम पंचायत डही के मजरा सलेमपुर में विकास कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ग्राम प्रधान ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल तीन मिनट की रिकॉर्डिंग के माध्यम से कुछ जानकारियां साझा की गई हैं, जबकि ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की पूरी तस्वीर अभी जनता के सामने आना बाकी है।

प्रधान ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2021 से पहले ग्राम पंचायत की स्थिति और वर्ष 2021 से 2026 तक हुए विकास कार्यों की तुलना की जाए। नालियों की सफाई, गलियों की व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को लेकर सीधे गांव की जनता से सवाल किए जाएं। जिन ग्रामीणों के यहां विकास कार्य हुए हैं, उनसे पूछा जाए कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिला या नहीं और उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का मूल्यांकन केवल राजनीतिक विरोध करने वालों की बात सुनकर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन ग्रामीणों की राय भी सामने आनी चाहिए जिनके यहां काम हुए हैं। प्रधान के मुताबिक, ग्राम पंचायत डही, सलेमपुर और फतेहपुर झालपुरवा सहित अन्य गांवों में कराए गए विकास कार्यों की तस्वीरें, वीडियो और ग्रामीणों के साक्षात्कार सार्वजनिक हैं।

प्रधान ने चुनावी चर्चाओं पर भी बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानी जाने का कोई डर नहीं है और चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशियों का स्वागत है। उनका कहना है कि प्रधानी किसी की जागीर नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन से मिलने वाली जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्वीकार किया कि सलेमपुर में कुछ लोग भ्रमित हो सकते हैं, लेकिन विकास कार्यों को देखकर सराहना करने वाले ग्रामीणों का उन्होंने आभार जताया। साथ ही कहा कि जो लोग विकास कार्यों को नजरअंदाज कर रहे हैं, उन्हें भी आगामी दिनों में तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी।

प्रधान ने साफ कहा कि उनका जवाब राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि विकास कार्यों के प्रमाण और जनता के बीच रखे जाने वाले पांच वर्षों के हिसाब से होगा। अब देखना होगा कि आगामी दिनों में सार्वजनिक होने वाले वीडियो और ग्रामीणों के साक्षात्कार ग्राम पंचायत के विकास की क्या तस्वीर सामने लाते हैं।

सूचना विभाग हरदोई #highlightseveryonefollowers