वटनगर से वाराणसी बाइक यात्रा को लेकर कोरिया में भाजयुमो की अहम बैठक ।

बैकुठपुर ।वटनगर से वाराणसी तक प्रस्तावित बाइक यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरिया द्वारा जिले में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर यात्रा के रूट, यातायात व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बाइक यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय टीम के सदस्य आदरणीय श्री गौरव शर्मा जी एवं संभाग प्रभारी श्री शुभम जायसवाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल,कोरिया प्रभारी प्रिया सिंह का कोरिया प्रवास हुआ। पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यात्रा को लेकर अपनी तैयारियों और स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की। भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि ऐसी यात्राएं कार्यकर्ताओं में ऊर्जा, अनुशासन और संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का माध्यम बनती हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।भाजयुमो कोरिया जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े जी के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया और यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरिया जिला भाजयुमो संगठन यात्रा की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता करेगा और निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निभाएगा।इस अवसर पर भाजयुमो के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान युवा शक्ति, संगठन शक्ति और राष्ट्र सेवा? के संकल्प के साथ बाइक यात्रा को सफल बनाने की दिशा में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।