लॉन टेनिस में 05 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, बास्केटबॉल और सॉफ्ट टेनिस में 06 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

आमदी के 11 खिलाड़ियों का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन

लॉन टेनिस में 05 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, बास्केटबॉल और सॉफ्ट टेनिस में 06 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

आमदी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तथा विज़न इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आमदी के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। आमदी के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इनमें 05 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस तथा 06 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में 03 बालिकाएं बास्केटबॉल तथा 03 बालक सॉफ्ट टेनिस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

लॉन टेनिस में 05 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में तेजेश कुमार देवांगन, पिता श्री चोवा देवांगन; समर कुमार साहू, पिता श्री तमेश्वर प्रसाद साहू; पुष्पांजलि साहू, पिता श्री महेंद्र साहू; वासु साहू, पिता श्री लवकुश साहू तथा यश कुमार साहू, पिता श्री एमन साहू शामिल हैं।

14 वर्ष आयु वर्ग के इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 18 से 20 अक्टूबर तक दुर्ग में आयोजित होगा। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

बास्केटबॉल में 03 बालिकाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बास्केटबॉल में चयनित बालिकाओं में ईशा साहू, पिता श्री धर्मेंद्र साहू; ललिता धीमर, पिता श्री सुखदेव; तथा पायल साहू, पिता श्री मनोज साहू शामिल हैं।

इन बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित होगी। चयनित बालिकाएं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

सॉफ्ट टेनिस में 03 बालकों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए सॉफ्ट टेनिस में चयनित बालकों में दीपांशु साहू, पिता श्री रेवा साहू; रुद्र निषाद, पिता श्री भोजराम निषाद; तथा तन्मय साहू, पिता श्री चेमन साहू शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों का चयन भी 23 से 26 अक्टूबर तक अंबिकापुर, जिला सरगुजा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग ने दी बधाई

आमदी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन होने से विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर विधायक श्री ओंकार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कोमल यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत माला, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री रामचंद्र देवांगन, कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती शकीला देवदास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी श्री जेपी देव, सीएमओ श्री दीपक शुक्ला, प्राचार्य श्री नवीन कुमार खरे, व्यायाम शिक्षक श्री तमेश्वर प्रसाद साहू एवं समस्त शिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आमदी एवं धमतरी जिले का नाम रोशन करेंगे।