रामपुर बाजार में दुकानदार से सामान लेने पहुंचे युवक से हुई मारपीट मचा हंगामा 

रामपुर बाजार में दुकानदार से सामान लेने पहुंचे युवक से हुई मारपीट मचा हंगामा

दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी के बाद मचा हंगामा

शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र रामपुर धोबिया हार बाजार में दूसरे समुदाय के लोग सामान लेने पहुंचे आपसे कहा सुनी के बाद देखते देखते विवाद बढ़ गया। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे सामान लेने पहुंचे ग्राहक और दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार महेश पोरवाल के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं घटना से बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताते चले की मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है पुलिस घटना की जांच कर रही है।