मुंबई से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और सोलापुर के लिए चलेंगी छह एकतरफा विशेष ट्रेनें

मुंबई। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल मुंबई से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और सोलापुर के बीच छह एकतरफा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का संचालन 27 और 28 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से नागपुर के लिए ट्रेन संख्या 01105, 27 सितंबर को सुबह 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 01109, 28 सितंबर को रात 12:25 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:32 बजे नागपुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा में होगा।

अमरावती के लिए ट्रेन संख्या 01107 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 27 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:20 बजे अमरावती पहुंचेगी। इसका ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर और बडनेरा में होगा।

कोल्हापुर के लिए ट्रेन संख्या 01111 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 28 सितंबर को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 10:40 बजे श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, जेजुरी, लोणंद, सातारा, कराड, किर्लोस्करवाड़ी, सांगली, मिरज और हातकणंगले स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सोलापुर के लिए ट्रेन संख्या 01115, 27 सितंबर को रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01117, 28 सितंबर को रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, लोनावला, पुणे, दौंड और कुर्डुवाड़ी में होगा।

सभी छह विशेष ट्रेनों में दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा दो द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन के डिब्बे होंगे। ट्रेनों की बुकिंग 26 सितंबर से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य शुल्क पर टिकट यूटीएस प्रणाली से बुक किए जा सकेंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी उपयोग कर सकेंगे।