मिर्जापुर स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क में बड़ी कार्रवाई, 32.58 लीटर अवैध शराब बरामद

मिर्जापुर स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क में बड़ी कार्रवाई, 32.58 लीटर अवैध शराब बरामद

कोलकाता स्पेशल के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपये

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ?ऑपरेशन सतर्क? के तहत रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने मिर्जापुर स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गाड़ी संख्या 04157 कोलकाता स्पेशल के जनरल कोच से दो व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 32.58 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार साव (40 वर्ष), पुत्र रामेश्वर साव, निवासी पटना, बिहार और अमित कुमार (26 वर्ष), पुत्र संजय कुमार, निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है।

आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर और राजकीय रेलवे पुलिस मिर्जापुर की टीम ने समन्वय के साथ चेकिंग की। कार्रवाई का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर के उपनिरीक्षक राजेश जोशी तथा राजकीय रेलवे पुलिस मिर्जापुर के थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने किया।

रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए आरपीएफ और जीआरपी की ओर से लगातार सघन जांच एवं निगरानी की जा रही है। ?ऑपरेशन सतर्क? के तहत की जा रही कार्रवाई से रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिल रही है।

अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे