मा०सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति(दिशा)की बैठक सम्पन्न

रायबरेली।मा०सांसद अध्यक्ष दिशा समिति राहुल गांधी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मा०सांसद,अमेठी/मा०सह-अध्यक्ष दिशा समिति किशोरी लाल,मा०मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उ०प्र०मनोज कुमार पाण्डेय,मा०राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान,कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र०दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।बैठक में जिले के विकास से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति(दिशा)से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया।मा0 अध्यक्ष ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना(मनरेगा),प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण),राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना,राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन(हर घर नल से जल),प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना,मध्यान्ह भोजन योजना,समेकित बाल विकास कार्यक्रम,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,समग्र शिक्षा अभियान,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,अवस्थापना सम्बन्धी कार्यक्रम,समन्वित ऊर्जा विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,जल प्रबन्धन कार्यक्रम,सुकन्या मंगला योजना,एक जिला एक उत्पाद,राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम,खेलो इंडिया,सुगम्य भारत अभियान,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं पर गम्भीरतापूर्वक चर्चा की गई।सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण/शहरी)की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत पात्र लोगों को आवास का लाभ दिलाया जाये।उन्होंने राष्ट्रीय वृद्धापेशन,राष्ट्रीय निराश्रित महिला पेंशन,दिव्यांग पेंशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि लाभार्थियों को समय से पेंशन की किस्त उपलब्ध करायी जाए।जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण,पुनरुद्धार का कार्य प्राथमिकता से कराये जाने के निर्देश दिये।जल जीवन मिशन(हर घर जल से नल)की समीक्षा में निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत घरों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाए,योजनान्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराया जाये।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अन्तर्गत क्रियान्वियत राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर उसमें सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए,जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।बैठक में मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा जन सुविधाओं से जुड़े अनेक सुझाव और समस्याओं को भी रखा गया,जिनके समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।मा०सांसद ने कहा कि जन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारी प्राथमिकता से समयबद्ध उसका समाधान करायें।विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु एक ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करें।जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनपद के विकास के लिये समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करें, जिससे जनपद विकास में अग्रणी रहे।मा०सांसद ने सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य से संबंधित जन प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने पूर्व में आयोजित दिशा बैठक के अनुपालन आख्या की भी समीक्षा की तथा संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर मा०प्रशासक जिला पंचायत रंजना चौधरी,मा०एमएलसी अमेठी गोविन्द नारायण शुक्ला,मा० विधायक सलोन अशोक कुमार,मा०विधायक बछरावां श्याम सुन्दर भारती,मा०विधायक हरचन्दपुर राहुल राजपूत,मा० विधायक सरेनी देवेन्द्र प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक रवि कुमार,मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता,डीएफओ प्रखर मिश्रा,प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)सिद्धार्थ,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)विशाल कुमार यादव,परियोजना निदेशक मुनेश चन्द्र,उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह,जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।