मालवा महोत्सव में उज्जैन छाया

*मालवा महोत्सव का मालवी मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ*

*मालवा महोत्सव में छाया उज्जैन*

*मालव रत्न अलंकरण सम्मान से विभूतियां सम्मानित*

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंचलिक बोलियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आवश्यक है। मालवा की बोली, व्यवहार और पकवानों का अपना अलग ही आनंद है। मालवा की माटी में सौंधापन और आत्मीयता है। यहां की संस्कृति की हर काल में अपनी विशिष्ट पहचान रही है। मालवी भाषा का अंदाज भी निराला है। इसे समझने वाला ही इसके भाव और अर्थ को सही मायने में समझ सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय मालवा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्मारिका ?यो अपनो मालवो? का विमोचन भी किया गया।
उन्होंने आने वाले समय में मालवा महोत्सव के विस्तार से मालवी और मालवा के गौरव और मान लगातार बढ़ने की उम्मीद जगाई।

कार्यक्रम में मेला संयोजक एवं मालवा विकास उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अतिथियों का मालवा महोत्सव में आत्मीय स्वागत करते हुए कि मालवा की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उसकी बोली, व्यवहार, लोकगीतों, लोकनृत्यों, परंपराओं, खानपान और आत्मीयता से है। अपनी मालवी बोली में जो मिठास और अपनापन है वह अन्यत्र दुर्लभ है 
डॉ. जोशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का मालवी भाषा, मालवा की संस्कृति और क्षेत्रीय परंपराओं के प्रति विशेष प्रेम और अनुराग हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा मिल रही है। आंचलिक बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री जी की सकारात्मक सोच से इस दिशा में नए अवसर पैदा होंगे।उन्होंने  मालवा की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक व्यापक बनाने के लिए राजधानी भोपाल में मालवा भवन की आवश्यकता से अवगत करवाया। 
कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि गिरीश जी, वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी, विशाला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह कुशवाह, साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे जी, भोज शोध संस्थान के संजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ मालवी साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया, एनएसडी प्रशिक्षक श्रीमती निशा त्रिवेदी, मालवी साहित्यकार डॉ माया मालवेंद्र बदेका, मालवी  व्यंग्यकार श्री मुकेश जोशी, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त वरिष्ठ रंगकर्मी श्री सतीश दवे मालवा की पत्रकारिता के शोधकर्ता डॉ कमल हेतवाल, वरिष्ठ साहित्यकार श्री नरहरि पटेल, मालवी उद्घोषक श्री शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके और यूट्यूबर मालवी भाभी सहित अनेक विभूतियों को मालव रत्न अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया।
मालवी महोत्सव में उज्जैन ही छाया रहा।  वरिष्ठ मालवी कवि डॉ शिव चौरसिया, डॉ माया बदेका, प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक मुकेश जोशी,    रंगकर्मी निशा त्रिवेदी,  सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके श्री शैलेन्द्र व्यास  आदि ने उज्जैन का गौरव बढ़ाया। प्रारंभ में स्वयंसिद्धा नृत्य अकादमी की जिन बालिकाओं ने सुश्री ऋतु शर्मा जी के निर्देशन में जो नृत्य प्रस्तुति दी वे सारी बालिकाएं उज्जैन की थीं। 
मालवा महोत्सव की शान बढ़ाने उज्जैन से भोपाल पहुंचे पूर्व कुलगुरु डॉ अखिलेश पांडेय, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ प्रकाश रघुवंशी, डॉ प्रशांत पुराणिक, डॉ रमण सोलंकी, डॉ अजय शर्मा, एनएसडी डायरेक्टर लोकेंद्र त्रिवेदी, डॉ जवाहर कर्णावट, प. प्रबोध पंड्या,डॉ राजेंद्र भूतड़ा, मालवेंद्र बदेका, बंटी भदौरिया आदि पहुंचे थे
इस अवसर पर लेखक श्री विनोद नागर,डॉ स्मृति आदित्य,  डॉ राजेंद्र भूतड़ा, यशवंत गोरे , प्रतीष पाठक मालवा विकास समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में साहित्य संस्कृतिप्रेमी उपस्थित थे ।