महानंदपुर में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी,सभासद पुष्पा यादव की पहल रंग लाई

रायबरेली।नगर पालिका परिषद रायबरेली के वार्ड संख्या-11 महानंदपुर में लंबे समय से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है।यह सड़क सभासद श्रीमती पुष्पा यादव की पहल पर स्वीकृत हुई है।सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।स्वीकृत कार्य के तहत शिवरतन शिव मंदिर के सामने से युवराज इंटरप्राइजेज एंड फोर्जी ट्रेडर्स होते हुए स्वामी सत्यामित्रा डिग्री कॉलेज एवं अशोक कुमार के मकान तक हॉटमिक्स प्लांट से डामर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।दस्तावेज के अनुसार इस कार्य के लिए 23,50,676 रुपये की अनुमानित धनराशि निर्धारित की गई है।कार्य की अवधि 2 माह रखी गई है।इस अवसर पर सभासद पुष्पा यादव ने कहा कि वार्ड के विकास और जनता की सुविधाओं को लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। सड़क निर्माण की स्वीकृति से महानंदपुर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी कराया जाएगा।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर सभासद पुष्पा यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बरसात एवं खराब मार्ग की समस्या से काफी राहत मिलेगी।