भिवानी-रोहतक रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग से कई ट्रेनें प्रभावित

भिवानी-रोहतक रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग से कई ट्रेनें प्रभावित

18 नवंबर और 2 दिसंबर को तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द, दिल्ली-भिवानी ट्रेन रोहतक तक चलेगी; दिल्ली-बठिंडा ट्रेन बदले मार्ग से होगी संचालित

बीकानेर। बीकानेर मंडल के डोभभाली-भिवानी रेलखंड पर कलानौर कलां और बामला स्टेशनों के बीच रेलवे द्वारा ब्रिज संख्या 80 और 86 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते 18 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी की है।

तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक, 54013 रोहतक-भिवानी और 54018 भिवानी-रोहतक रेलसेवाएं 18 नवंबर तथा 2 दिसंबर 2026 को रद्द रहेंगी।

दिल्ली-भिवानी ट्रेन रोहतक तक चलेगी

गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी रेलसेवा, जो 18 नवंबर और 2 दिसंबर को दिल्ली से रवाना होगी, रोहतक तक ही संचालित होगी। यानी रोहतक-भिवानी के बीच इस रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द रखा जाएगा।

दिल्ली-बठिंडा ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

वहीं, गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा 18 नवंबर और 2 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग रोहतक-महम-हांसी होकर संचालित की जाएगी। परिवर्तित मार्ग में इस ट्रेन का महम स्टेशन पर ठहराव भी रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तिथियों में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।