भिटौरा ब्लाॅक में डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान में 499 बच्चों को बाॅटी गयी निशुल्क दवाएं

कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है: डाॅ अनुराग

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर,आरोग्य भारती,भारत विकास परिषद,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान भिटौरा ब्लॉक में चलाया गया।डॉ अनुराग द्वारा सर्वप्रथम मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में 89 वृद्धजन,14 कर्मचारियों,श्री भृगु वेद विद्यालय ओम घाट भिटौरा में अध्ययनरत 54,कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर के 65,प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर के 27,कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद के 140,कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर मवइया के 52,प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के 58 कुल 499 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ अनुराग ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं,पीने के पानी को उबालकर पियें,कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है।इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद,वार्डन अशोक कुमार,प्रधानाचार्य आर एम त्रिवेदी,ज़हरा खातून,हिमांशु सोनकर,हेमंत त्रिपाठी, राजकुमारी सहित प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव,सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहें।