बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’, रंगीलो गुजरात की संस्कृति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

*बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया ?बाबा रेनबो मार्ट 2026?, रंगीलो गुजरात की संस्कृति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर*

*बिल्सी* । बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को वार्षिक आयोजन ?बाबा रेनबो मार्ट 2026? का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। इस वर्ष आयोजन की विशेष थीम ?रंगीलो गुजरात? रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय परिसर को गुजरात की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोककला एवं रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप प्रदान किया गया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि थानाध्यक्ष बिल्सी मनोज कुमार, विद्यालय चैयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय, राज कुमार गुप्ता, एच.ओ.डी. दीपान्शु गुप्ता, रितु गुप्ता व मिशन शक्ति केंद्र इंचार्ज रचना देशवाल एवं विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। गुजरात की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाते हुए विद्यार्थियों ने मनमोहक गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूड स्टॉल्स, स्वादिष्ट व्यंजन, मनोरंजक खेलों एवं अनेक गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न स्टॉल्स का संचालन करते हुए अपनी प्रबंधन क्षमता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं टीमवर्क का परिचय दिया। फूड स्टॉल्स पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए अभिभावकों एवं आगंतुकों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। वहीं मनोरंजक खेलों एवं अन्य गतिविधियों ने बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब आकर्षित किया।

कार्यक्रम में आयोजित लकी ड्रॉ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। इसके अतिरिक्त संगीत, मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के अनुभव प्रदान करना, उनमें नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, आर्थिक समझ, सहयोग की भावना एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना था। बाबा रेनबो मार्ट ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने तथा वास्तविक परिस्थितियों में प्रबंधन एवं कार्य संचालन सीखने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश वार्ष्णेय, निदेशक श्री अनुज वार्ष्णेय एवं श्रीमती साधना वार्ष्णेय, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मेहुल वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या श्रीमती रूपा माहेश्वरी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार बनाना भी है।

विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस प्रकार ?बाबा रेनबो मार्ट 2026? रंगों, संस्कृति, संगीत, स्वाद, मनोरंजन एवं उल्लास से परिपूर्ण एक यादगार आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।