फिरोजपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताएं आयोजित

फिरोजपुर। रेलवे में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है।

इसी क्रम में 30 अक्टूबर को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भ्रष्टाचार विरोधी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से यात्रियों और आमजन को भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली अपनाने का संदेश दिया गया।

वहीं अमृतसर और लुधियाना में रेलवे कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के लिए वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया गया।