फतेहपुर स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन

सामाजिक एकता और नगर के विकास पर हुई सार्थक चर्चा

हथगाम /फतेहपुर स्थापना दिवस के अवसर पर श्रेष्ठ फाउंडेशन के तत्वावधान में विचार गोष्ठी एवं सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता करते हुए फतेहपुर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और नगर के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक देव कुमार दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमरनाथ चौरसिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में हथगाम नगर अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव मुन्ना बाबूजी मंडल अध्यक्ष गनेसी साहू एवं भाजपा नेता अनिल शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन शिवशरण बंधु जी ने किया।विचार गोष्ठी में वक्ता के रूप में रमेश यादव प्राचार्य, प्रमोद द्विवेदी राजकीय शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र गुप्त, मोटिवेशनल स्पीकर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं समाजसेवी बाबू सिंह खरहरा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी नगर की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उसकी ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और नागरिकों की एकजुटता से बनती है। फतेहपुर की पहचान और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने होंगे। साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा, संस्कार एवं रचनात्मक कार्यों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पवन यादव, सुघर यादव,जयचंद यादव, अंकित यादव, राजू फतेहपुरी, उपाध्यक्ष श्रीकांत साहू, महामंत्री वसीक सनम,हिमांशु यादव, महेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से राकेश साहू, विनय कुमार, गुलाब सिंह यादव, प्रभाकर पांडे देवेंद्र सोनी एवं शहंशाह आब्दी, उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक एवं श्रेष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फतेहपुर स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपने नगर के इतिहास, पहचान, गौरव और सामाजिक जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर संवाद, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता, नगर के विकास, युवा सहभागिता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।