प्रयागराज-हुबली विशेष ट्रेन के दिसंबर में चलेंगे 4 अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

प्रयागराज-हुबली विशेष ट्रेन के दिसंबर में चलेंगे 4 अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

प्रयागराज-हुबली विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे घोषित

प्रयागराज। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04113/04114 प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज विशेष ट्रेन के 4 अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे दिसंबर में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज जंक्शन से हुबली के लिए 19 और 26 दिसंबर 2026 को शनिवार के दिन संचालित की जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04114 हुबली से प्रयागराज जंक्शन के लिए 22 और 29 दिसंबर 2026 को मंगलवार के दिन चलेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 23 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 8 सामान्य श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी और 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस ऐप का उपयोग किया जा सकता है।