प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन

बरेली। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल से परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन ऐशबाग, मोहिबुल्लापुर, सिधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकरननाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन-लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को चलेगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

इस विशेष ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 कोच और 2 एसएलआर कोच सहित कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों से विशेष ट्रेन की सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।