पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सितंबर में 1,094 मालगाड़ियों के रेक उतारे

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सितंबर में 1,094 मालगाड़ियों के रेक उतारे

असम में सर्वाधिक 585 रेकों की अनलोडिंग, जरूरी सामानों की आपूर्ति को मिली मजबूती

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सितंबर 2026 में माल परिवहन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 1,094 मालगाड़ियों के रेकों की अनलोडिंग की। इस दौरान अनाज, खाद्य सामग्री, खाद, चीनी, कोयला, नमक और अन्य औद्योगिक वस्तुओं को विभिन्न माल गोदामों तक पहुंचाया गया। रेलवे के इस प्रदर्शन से पूर्वोत्तर राज्यों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार, सितंबर में असम में सर्वाधिक 585 रेकों की अनलोडिंग की गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 208, बिहार में 145, त्रिपुरा में 102, मणिपुर में 28, नागालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 6 और मिजोरम में 5 रेक उतारे गए।

रेलवे ने इस दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली, औद्योगिक गतिविधियों और आम लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। मालगाड़ियों के प्रभावी संचालन और निगरानी से अनलोडिंग की प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा माल परिवहन की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिली।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि आवश्यक और औद्योगिक सामग्रियों की निरंतर आवाजाही क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। रेलवे माल परिवहन की क्षमता बढ़ाने और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।