पीलीभीत में हाईवे पर बने गड्डे ने ली 40 वर्षीय महिला की जान। चलती मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरकर महिला सविता गंगवार की हुई मृत्यु। थाना जहानाबाद क्षेत्र का मामला।

ब्यूरो रिपोर्ट /राजेश गुप्ता लोकेशन/थाना जहानाबाद /पीलीभीत 
मो9719672920 

पीलीभीत में हाईवे पर बने गड्डे ने ली 40 वर्षीय महिला की जान।
चलती मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरकर महिला सविता गंगवार की हुई मृत्यु।

थाना जहानाबाद क्षेत्र का मामला।


Ankr/ पीलीभीत जनपद में हाईवे पर सड़क के गड्डों ने 40 वर्षीय महिला की जान ले ली है,दरअसल अमन गंगवार पुत्र मोहन स्वरूप गंगवार अपनी मां सविता देवी गंगवार उम्र लगभग 40 वर्ष के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर से मोटरसाइकिल के द्वारा वापस अपने घर मीरापुर थाना सुनगडी जिला पीलीभीत घर वापस आ रहा था।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के अप्सरा नदी के पास हरिद्वार पीलीभीत नेशनल हाईवे पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रिक लगे जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी सविता देवी गंगवार मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गयी।सड़क पर गिरने से सविता देवी गंगवार के सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है।मृतक महिला सविता देवी गंगवार अपने पीछे पुत्र अमन गंगवार और एक पुत्री किरण गंगवार को छोड़ गई हैं,अमन गंगवार रुद्रपुर में एक निजी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। आज नवरात्रि के दिन अपने घर कन्याओं को भोज करने के लिए सुबह रुद्रपुर से अपने घर मीरापुर के लिए अपने पुत्र अमन गंगवार के साथ आ रही थी कि रास्ते में यह हृदय विदारक घटना घट गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस द्वारा मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पीलीभीत भेजा जा रहा है।