पीलीभीत में संदिग्ध अवस्था में नव विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव पुलिस ने किया बरामद। परिजनों ने लगाया दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप। तीन माह पहले हुई थी मृतका की शादी। मौके पर

रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना करेली पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में संदिग्ध अवस्था में नव विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव पुलिस ने किया बरामद।

परिजनों ने लगाया दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप।

तीन माह पहले हुई थी मृतका की शादी।

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी विपिन शुक्ला।
पति, ससुर और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज.

शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस।


पीलीभीत में शादी के सिर्फ तीन महीने बाद एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला है।मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के ग्राम ढकिया जलालपुर में शादी के महज तीन महीने बाद 21 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता की संदिग्ध मौत हो जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।हरदोई निवासी पिता सहदेव का आरोप है कि बेटी की शादी 25 अप्रैल 2026 को पूरे रीति-रिवाज और सामर्थ्य के अनुसार दहेज उपहार देकर पीलीभीत जनपद के थाना करेली क्षेत्र के ग्राम ढ़किया जलालपुर के रहने वाले धीरज सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के साथ की गई थी।मगर शादी के बाद से ही ससुराल बाले सोने की चेन एवं रुपयो की मांग करने लगे।मांग पूरी न होने पर श्वेता के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती रही। मृतका के पिता सहदेव का आरोप है कि 19 जुलाई को ससुराल वालों ने श्वेता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया,ताकि मामला आत्महत्या का जाना जाए।बहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और करेली थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी विपिन शुक्ला के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है ढ़किया जलालपुर में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है,मौके पर पुलिस बल के साथ स्वयं पहुंचा हूं,पुलिस के द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।मायके पक्ष की ओर से शिकायत पत्र मिला है, आरोपित धीरज सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह,इंद्रपाल सिंह पुत्र नमालुम और सास नाम नामालूम पत्नी इंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम ढकिया जलालपुर थाना करेली जनपद पीलीभीत के खिलाफ धारा 85,80(2)3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।