पीलीभीत के जहानाबाद में दबंगों का कहर,शादी की रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं समेत 4 घायल,हालत गंभीर। शिकायत देने के बाद भी जहानाबाद पुलिस ने नहीं की सुनवाई।

रिपोर्टर / राजेश गुप्ता लोकेशन / पीलीभीत दिनांक / 22 सितंबर 2026
मो 9719672920

पीलीभीत के जहानाबाद में दबंगों का कहर,शादी की रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं समेत 4 घायल,हालत गंभीर।
शिकायत देने के बाद भी जहानाबाद पुलिस ने नहीं की सुनवाई।

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ भतीजी की शादी करने से नाराज पडोसी दबंगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया है।इस हमले में परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,जिन्हें जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित अजय पाल पुत्र हेतराम निवासी ग्राम खमरिया पुल थाना जहानाबाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी भतीजी से गाँव का ही रवि जबरदस्ती शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार ने 20 सितंबर को भतीजी की शादी मंदिर में करा दी।

आरोप है कि भतीजी की शादी करके जब अजय पाल और उनका परिवार शाम करीब 7 बजे अपने भाई विकास के घर में घुसा ही था, तभी पीछे से रवि, उसके पिता हरीओम, ओमप्रकाश, मोहित, हरीशंकर, प्यारे लाल, दीपक, रिंकू, रवि पुत्र प्यारे लाल, राहुल और सुनीता पत्नी हरीओम लाठी-डंडा, बांका और दराती लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने विकास, उसकी मां रामा देवी, भतीजे सागर और अजय की पत्नी किशोरी देवी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हरीओम ने किशोरी देवी और विकास के सिर पर बांका से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों के शरीर पर कई जगह चोटें हैं। शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठे हुए और बीच-बचाव किया।

घटना के बाद 112 डायल और एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला सरकारी अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी देवी को होश नहीं आ रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।