पंढरपुर कार्तिकी मेले के लिए मध्य रेल चलाएगा 36 विशेष ट्रेनें, 17 से 23 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

मुंबई। पंढरपुर में आयोजित होने वाले कार्तिकी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने बड़ा निर्णय लिया है। मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 17 से 23 नवंबर 2026 तक मिरज-लातूर और मिरज-सोलापुर के बीच कुल 36 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से श्रद्धालुओं को पंढरपुर पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन तीन अलग-अलग सेवाओं के तहत किया जाएगा।

मिरज-लातूर के बीच 14 विशेष सेवाएं

ट्रेन संख्या 01405 मिरज-लातूर कार्तिकी विशेष ट्रेन 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे मिरज से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 14:35 बजे लातूर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01406 लातूर-मिरज विशेष ट्रेन इसी अवधि में प्रतिदिन दोपहर 15:50 बजे लातूर से रवाना होकर रात 23:45 बजे मिरज पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव आरग, सुलगरे, कवठे महांकाल, ढालगांव, म्हसोबा डोंगरगांव, सांगोला, पंढरपुर, मोडलिंब, कुर्डुवाड़ी, शेंद्री, बार्शी टाउन, पांगरी, धाराशिव, येडशी, कलंब रोड, ढोकी, मुरुड, औसा रोड और हरंगुल स्टेशनों पर होगा।

मिरज-लातूर के बीच रात में भी विशेष ट्रेनें

ट्रेन संख्या 01407 मिरज-लातूर विशेष ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक रात 22:00 बजे मिरज से रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:30 बजे लातूर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01408 लातूर-मिरज विशेष ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक सुबह 06:00 बजे लातूर से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 13:50 बजे मिरज पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव आरग, सुलगरे, कवठे महांकाल, ढालगांव, जत रोड, म्हसोबा डोंगरगांव, सांगोला, पंढरपुर, मोडलिंब, कुर्डुवाड़ी, शेंद्री, बार्शी टाउन, पांगरी, धाराशिव, येडशी, कलंब रोड, ढोकी, मुरुड, औसा रोड और हरंगुल स्टेशनों पर होगा।

सोलापुर-मिरज के बीच 14 विशेष सेवाएं

ट्रेन संख्या 01419 सोलापुर-मिरज विशेष ट्रेन 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे सोलापुर से रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मिरज पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01420 मिरज-सोलापुर विशेष ट्रेन इसी अवधि में प्रतिदिन दोपहर 13:00 बजे मिरज से रवाना होकर शाम 19:10 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव मोहोल, माढा, कुर्डुवाड़ी, मोडलिंब, पंढरपुर, सांगोला, म्हसोबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महांकाल, सुलगरे और आरग स्टेशनों पर होगा।

सभी ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच

रेलवे के अनुसार, सभी विशेष ट्रेनों में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी अथवा गैर-वातानुकूलित कुर्सीयान कोच और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेकयान कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लागू अनारक्षित किराये के अनुसार टिकट बुक किए जा सकेंगे।

यात्री यूटीएस प्रणाली और रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव और विस्तृत समय-सारणी की जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील नीला ने बताया कि कार्तिकी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके।