नियमों की धज्जियां उड़ाकर थानों में डटे ‘चहेते’ पुलिसकर्मी, सीओ के सख्त आदेश भी बेअसर?

ट्रांसफर हुआ, रवानगी नहीं!

नियमों की धज्जियां उड़ाकर थानों में डटे ?चहेते? पुलिसकर्मी, सीओ के सख्त आदेश भी बेअसर?

#हरदोई

.

पुलिस विभाग में स्थानांतरण के आदेश क्या सिर्फ कागजों की शोभा बढ़ाने के लिए हैं? नगर सर्किल के थानों में सामने आ रही तस्वीरें तो कम से कम यही सवाल खड़ा कर रही हैं। आरोप है कि स्थानांतरण के बाद भी कुछ पुलिसकर्मियों को रिलीव नहीं किया जा रहा, जबकि सामान्य प्रक्रिया के तहत उन्हें नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना चाहिए।

मामला तब और गंभीर हो जाता है जब नगर क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने 16 सितंबर को सख्त पत्र जारी कर स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद कोतवाली शहर में कई पुलिसकर्मियों के अब तक जमे रहने की बात सामने आ रही है।

आदेश कागज पर, कब्जा कुर्सी पर!

सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में स्थानांतरण आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है? क्या विभागीय आदेश से ऊपर किसी की सिफारिश चल रही है? या फिर कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती इतनी प्रभावशाली है कि स्थानांतरण के बाद भी उनकी कुर्सी हिलने का नाम नहीं ले रही?

अगर स्थानांतरण के बाद भी कर्मचारी पुराने थाने में ही बने रहेंगे तो स्थानांतरण नीति, प्रशासनिक पारदर्शिता और आदेशों की गंभीरता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अब देखना यह है...

क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ पत्र जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेंगे, या फिर स्थानांतरण आदेशों का पालन न कराने वालों की जवाबदेही भी तय होगी? पुलिस विभाग से जुड़े इस मामले में उच्चाधिकारियों की कार्रवाई पर अब सबकी नजर है।

चर्चा यही है_जब सीओ का आदेश ही प्रभावी नहीं, तो फिर आखिर किसकी चल रही है?

#YogiAdityanath #DMHardoi #HardoiPolice