नानपारा में आज होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का युवती सम्मेलन, कई प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत

नानपारा में आज होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का युवती सम्मेलन, कई प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत


?क्षितिजा?आंगन से अंतरिक्ष तक? थीम पर आयोजित होगा सम्मेलन, महिला सशक्तीकरण और छात्राओं की भूमिका पर रहेगा जोर

संवाददाता - फिरोज अहमद

बहराइच/नानपारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अवध प्रांत, नानपारा के तत्वावधान में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को युवती सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ?क्षितिजा?आंगन से अंतरिक्ष तक? थीम पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में छात्राओं और युवतियों को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता तथा समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।


आयोजित कार्यक्रम सुबह 10 बजे नानपारा स्थित बंधन मैरिज लॉन में शुरू होगा। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी और युवतियों को संबोधित करेंगी।


पोस्टर के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना मिश्रा शामिल होंगी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रतियोगी परीक्षा कार्य की क्षेत्रीय संयोजक कु. अंशिका सिंह उपस्थित रहेंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर शिरकत करेंगी।


कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिभूषा होंगी। विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री खुशबू शर्मा तथा स्वागत मंत्री डॉ. निधि वर्मा भी कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएंगी।


सम्मेलन के आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।


कार्यक्रम के निवेदक डॉ. दयाशंकर जायसवाल, जिला प्रमुख, तथा सुश्री अनुष्का सिंह, जिला संयोजक हैं। सम्मेलन के माध्यम से युवतियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।