नव निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में आयोजित हुआ “श्रम सम्मान स्वास्थ्य शिविर”

महोबा, 08 अक्टूबर 2026।

नव निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर, महोबा में आज श्रम विभाग के समन्वय से ?श्रम सम्मान स्वास्थ्य शिविर? का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना रहा।

शिविर के दौरान श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महंत प्रजापति, राजेंद्र शक्ति, जन साहस संस्था के जिला समन्वयक आदित्य कुमार, CSC VLE विकास, ESIC से सुमन साह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उपलब्ध सरकारी सेवाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।