लखनऊ / प्रतिन..."> लखनऊ / प्रतिन..."> लखनऊ / प्रतिन...">

देश व प्रदेश में किसानों-मजदूरों युवाओं को रोजगार, रोटी, दवा और महंगाई पर चर्चा कब होगी? किसान नेता रोहित कनौजिया ने सरकार और मीडिया पर साधा निशाना - रोहित कुमार कनौजिया

"धार्मिक और विवादित बहसों में उलझे मुद्दे, जनता के असली सवालों पर कब होगी चर्चा?" ? रोहित कनौजिया

लखनऊ / प्रतिनिधिभारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव रोहित कुमार कनौजिया ने देश और प्रदेश की मौजूदा प्राथमिकताओं को लेकर सरकार तथा समाचार चैनलों के रवैये पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से आम जनमानस से जुड़े बुनियादी मुद्दों को नजरअंदाज किए जाने पर चिंता जताई है। https://x.com/DhobiRohitUnnao/status/2124177583835332634?a=XTe1e46obmraUDcqK10&s=09

रोहित कुमार कनौजिया ने अपने ट्वीट में कहा कि आज देश और प्रदेश में किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए रोजगार, रोटी, दवा और महंगाई सबसे अहम मुद्दे होने चाहिए। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि जमीन से जुड़ी इन गंभीर समस्याओं के समाधान और चर्चा के बजाय समाचार चैनलों पर केवल धार्मिक और विवादित बयानों तक ही बहस सीमित होकर रह गई है।

किसान नेता रोहित कुमार कनौजिया ने तीखा तेवर अपनाते हुए सवाल किया कि आखिर जनता के असली और बुनियादी सवालों पर कब चर्चा होगी। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर भी आम लोगों की समस्याओं से जोड़कर देखा जा रहा है।