दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मैदान का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग दुर्गा पूजा और रामलीला आयोजनों को लेकर अलर्ट है। जिलाधिकारी अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने शहर में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आयोजकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रामलीला मैदान में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकना और श्रद्धालुओं व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।