दिल्ली में भारी यातायात की आशंका, उत्तर मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रद्द

दिल्ली में भारी यातायात की आशंका, उत्तर मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रद्द

प्रयागराज स्पेशल सहित कई ईएमयू और मेमू ट्रेनें प्रभावित, कुछ रेलसेवाएं गाजियाबाद से होंगी संचालित

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर 2026 को भारी यातायात जाम की आशंका के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई रेलसेवाओं को रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। यातायात सलाह के अनुसार, सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना है।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस व्यवस्था के चलते प्रयागराज से शकूरबस्ती जाने वाली विशेष ट्रेन सहित कई ईएमयू और मेमू सेवाओं का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज?शकूरबस्ती स्पेशल:9 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज जंक्शन से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64168 आगरा फोर्ट?गाजियाबाद ईएमयू:9 और 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 64051 कोसी कलां?गाजियाबाद ईएमयू:9 और 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

-गाड़ी संख्या 64151 अलीगढ़?दिल्ली मेमू:10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64107 दनकौर?दिल्ली ईएमयू:10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64113 खुर्जा?गाजियाबाद ईएमयू:10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64904 गाजियाबाद?मथुरा ईएमयू:9 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द रहेगी।

दो ईएमयू ट्रेनें गाजियाबाद से चलेंगी

रेलवे ने दो रेलसेवाओं को आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय भी लिया है।

गाड़ी संख्या 64110 नई दिल्ली?अलीगढ़ ईएमयू 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के बजाय गाजियाबाद से प्रारंभ होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 64106 दिल्ली?खुर्जा ईएमयू भी 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के स्थान पर गाजियाबाद से रवाना होगी।

इस बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खासकर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के शुरुआती स्टेशन की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस ऐप या रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।