थाना सिविल लाइन क्षेत्र की फकीरपुरा चौकी में सीओ सिविल लाइंस ने चलाया चेकिंग अभियान, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार ने थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की फकीरपुरा चौकी के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फकीरपुरा चौकी प्रभारी अनुभव सिंह भी मौजूद रहे। सीओ भास्कर कुमार ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।