त्योहारों पर रेलवे की बड़ी राहत, नई दिल्ली–हावड़ा और खातीपुरा–कोलकाता के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

त्योहारों पर रेलवे की बड़ी राहत, नई दिल्ली?हावड़ा और खातीपुरा?कोलकाता के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली?हावड़ा ट्रेन 17 अक्टूबर को होगी रवाना, खातीपुरा?कोलकाता विशेष ट्रेन के 4-4 फेरे निर्धारित

पूजा और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली?हावड़ा और खातीपुरा?कोलकाता के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली?हावड़ा विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर को चलेगी

ट्रेन संख्या 04070 नई दिल्ली?हावड़ा आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली से सुबह 08:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04069 हावड़ा?नई दिल्ली विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर को हावड़ा से दोपहर 15:00 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बंदेल सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 और एसएलआर के 2 डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

खातीपुरा?कोलकाता विशेष ट्रेन के 4-4 फेरे

ट्रेन संख्या 09709 खातीपुरा?कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से दोपहर 15:45 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09710 कोलकाता?खातीपुरा विशेष ट्रेन 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से रवाना होगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के 4-4 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंदेल और नैहाटी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में एसएलआर के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 3 और शयनयान श्रेणी के 4 डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन की इस पहल से त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।