त्योहारों पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा के बीच चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा के बीच चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेंगलुरु कैंट और खातीपुरा के बीच 2 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से दक्षिण भारत और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 06563 बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 06:00 बजे रवाना होकर 13 नवंबर को सुबह 11:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06564 खातीपुरा-बेंगलुरु कैंट स्पेशल 19 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर 21 नवंबर को सुबह 09:00 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।

इसी प्रकार दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 06583 बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा 13 नवंबर को सुबह 06:00 बजे रवाना होकर 15 नवंबर को सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06584 खातीपुरा-बेंगलुरु कैंट 22 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर 24 नवंबर को सुबह 09:00 बजे पहुंचेगी।

दोनों जोड़ी ट्रेनें सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, तुमकूर, हुब्बल्लि, बेलगावि, मिरज, पुणे, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, साबरमती, आबूरोड, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

पहली स्पेशल ट्रेन में 20 और दूसरी में 18 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।