ताला लटके 18 महीने बीते, अब सीएमओ साहब मांग रहे ‘बंद’ लैब के कागज; विभाग की रफ्तार देख लोग हैरान!

बीसलपुर - स्वास्थ्य विभाग की ?फुर्ती? और ?अपडेटेड जानकारी? का एक ऐसा नमूना सामने आया है, जिसे पढ़कर हर कोई चुटकी ले रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से हिन्द पैथोलॉजी लैब के नाम पत्र जारी कर पंजीकरण और संचालन के कागजात दिखाने को कहा गया है, जबकि मजे की बात यह है कि वह लैब डेढ़ साल से भी ज्यादा समय पहले बंद हो चुकी है और वहां धूल फांक रहा ताला ही अब लैब का असली ?संचालक? बना हुआ है।क्षेत्र में यह मामला अब चाय की दुकानों से लेकर चौराहों तक चर्चा का हॉट टॉपिक बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि जब लैब डेढ़ साल पहले ही बंद हो गई थी, तो विभाग की फाइलें किस जमाने में चल रही हैं? क्या दफ्तर के रिकॉर्ड में लैब आज भी ?धड़ल्ले से? चल रही है या फिर कागजी खानापूर्ति के चक्कर में बंद शटर पर ही नोटिस चिपका दिया गया?फिलहाल, डेढ़ साल पुरानी बंद लैब से कागज मांगने वाला यह लेटर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगा रहा है और लोगों के लिए मनोरंजन व चर्चा का नया मसाला बन गया है।