जिलाधिकारी, जनपद न्यायाधीश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण; बंदियों की पैरवी और सुविधाओं का लिया जायजा

फिरोजाबाद।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा के साथ जिला कारागार, फिरोजाबाद का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों की टीम ने जिला कारागार परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके विधिक मामलों/पैरवी के संबंध में विस्तार से छानबीन की। अधिकारियों ने बंदियों से जेल में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में भी पूछताछ की।
रिपोर्ट बबलू फरमान