जम्मू मंडल की 4 ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे, जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस बनेगी सुपरफास्ट

जम्मू मंडल की 4 ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे, जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस बनेगी सुपरफास्ट

जनवरी 2027 से लागू होगा बदलाव, जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ का भी बदलेगा ट्रेन नंबर

जम्मू। उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जम्मू मंडल से संचालित होने वाली 4 रेलसेवाओं के ट्रेन नंबरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को सुपरफास्ट श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा। वहीं जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर भी बदले जाएंगे।

जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 14670 जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 5 जनवरी 2027 से नए नंबर 12470 के साथ जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14669 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस 6 जनवरी 2027 से नए नंबर 12469 के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

इसी प्रकार जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 10 जनवरी 2027 से 12208 के स्थान पर 14696 होगा। जबकि वापसी में काठगोदाम-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस 12 जनवरी 2027 से पुराने नंबर 12207 के स्थान पर नए नंबर 14695 से संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों से यात्रा की योजना बनाने और टिकट बुक करने से पहले संशोधित ट्रेन नंबरों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।