चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण से रेल यातायात प्रभावित, चार ट्रेनें रद्द

चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण से रेल यातायात प्रभावित, चार ट्रेनें रद्द

नवंबर और दिसंबर में कई तारीखों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें, दो रेलसेवाएं आंशिक रद्द और एक 30 मिनट देरी से चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चूरू-सादुलपुर रेलखंड के चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 165 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते नवंबर और दिसंबर 2026 में कुछ रेलसेवाओं का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने चार रेलसेवाओं को पूरी तरह रद्द करने, दो को आंशिक रूप से रद्द करने और एक ट्रेन को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ये चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार:

गाड़ी संख्या 74860 चूरू-सीकर: 22, 26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर 2026 तथा 2 से 11 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 74859 सीकर-चूरू:22, 26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर 2026 तथा 2 से 11 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर:2 और 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी:2 और 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

दो रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द

निर्माण कार्य के चलते दो अन्य रेलसेवाओं का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार 2 और 9 दिसंबर 2026 को बीकानेर से रवाना होकर रतनगढ़ तक संचालित होगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 2 और 9 दिसंबर 2026 को हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। हिसार से रतनगढ़ के बीच इस रेलसेवा का परिचालन नहीं होगा।

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चलेगी

रेलवे के अनुसार,गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 2 और 9 दिसंबर 2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय और परिचालन स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।