घाटे की सीट निकली फायदे की, एक वोट ने बदल दी सियासत की तस्वीर


भाजपा-कांग्रेस के 14-14 सदस्य, आरएलपी की शंखरी भील के निर्णायक मत से भाजपा के सिर सजा प्रधानी का ताज

अमित दशोरा, स्वतंत्र पत्रकार, 

चित्तौड़गढ़। राजनीति में गणित का अपना ही विज्ञान है। यहां कभी-कभी चौदह से बड़ा एक हो जाता है। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद के निर्वाचन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस के खाते में 14-14 सीटें होने के बावजूद सत्ता की चाबी आरएलपी की एकमात्र निर्वाचित सदस्य शंखरी भील के हाथों में रही।
घाटा क्षेत्र से निर्वाचित शंखरी भील की सीट राजनीतिक दृष्टि से सबसे फायदे की सीट साबित हुई। दोनों बड़े राजनीतिक दलों के बीच बराबरी के मुकाबले में एक सदस्य का मत पूरी पंचायत समिति की सत्ता का फैसला कर गया।

        भंवर सिंह के सिर सजा प्रधानी का ताज

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच प्रधान पद का निर्वाचन संपन्न हुआ। प्राप्त स्थानीय जानकारी के अनुसार, आरएलपी सदस्य के निर्णायक समर्थन से भाजपा के भंवर सिंह प्रधान निर्वाचित हुए। परिणाम सामने आते ही भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी।
आरोपों से लेकर वीडियो तक चली सियासत
प्रधान पद के चुनाव से पहले विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर आरएलपी और कांग्रेस की ओर से आरोप लगाए गए। वहीं, शंकरी भील ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया था कि उन्होंने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए अपनी इच्छा से भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने किसी भी प्रकार के दबाव की बात से इनकार किया।
कुर्सी का गणित पूरा, अब विकास का हिसाब बाकी
सियासत में प्रधान बनाने के लिए जिस तरह एक-एक मत का महत्व समझा गया, यदि उसी गंभीरता से गांवों की एक-एक समस्या को समझा जाए तो ग्रामीण विकास की तस्वीर बदल सकती है।

<!--/data/user/0/com.samsung.android.app.notes/files/clipdata/clipdata_bodytext_261127_173501_113.sdocx-->