गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगी नई समय-सारिणी

गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगी नई समय-सारिणी

15009 और 15010 एक्सप्रेस के प्रस्थान और आगमन समय में किया गया संशोधन, यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारिणी देखने की सलाह

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस के संचलन समय में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन अब संशोधित समय के अनुसार संचालित की जाएगी।

गोरखपुर से इज्जतनगर जाने वाली ट्रेन का समय

ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस प्रतिदिन गोरखपुर से रात 21:00 बजे रवाना होगी। यह मानीराम 21:20, पीपीगंज 21:35, कैम्पियरगंज 21:50, आनंदनगर 22:05, बृजमनगंज 22:20, उसका बाजार 22:33, सिद्धार्थनगर 22:46, शोहरतगढ़ 23:04 और बढ़नी 23:25 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद पचपेड़वा 23:42, तुलसीपुर 00:05, झारखंडी 00:28, बलरामपुर 00:42, गोंडा 01:40, बाराबंकी 03:40, गोमती नगर 04:16, बादशाह नगर 04:28, डालीगंज 05:15, मोहिबुल्लापुर 05:27, सिधौली 05:59 और सीतापुर 06:31 बजे पहुंचेगी।

आगे हरगांव 06:56, लखीमपुर 07:20, गोला गोकर्णनाथ 07:48, मैलानी 08:45, पूरनपुर 09:43, पीलीभीत 10:43 और भोजीपुरा 11:17 बजे पहुंचने के बाद ट्रेन इज्जतनगर दोपहर 11:35 बजे पहुंचेगी।

इज्जतनगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन का समय

वापसी में ट्रेन संख्या 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 17:00 बजे इज्जतनगर से रवाना होगी। भोजीपुरा 17:20, पीलीभीत 18:05, पूरनपुर 19:22, मैलानी 20:10, गोला गोकर्णनाथ 20:30, लखीमपुर 21:00, हरगांव 21:22 और सीतापुर 21:53 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद सिधौली 22:26, मोहिबुल्लापुर 22:50, डालीगंज 23:55, बादशाह नगर 00:09, गोमती नगर 00:19, बाराबंकी 01:02, गोंडा 02:30, बलरामपुर 03:14, झारखंडी 03:24, तुलसीपुर 03:47, पचपेड़वा 04:10 और बढ़नी 04:30 बजे पहुंचेगी।

आगे शोहरतगढ़ 04:50, सिद्धार्थनगर 05:12, उसका बाजार 05:30, बृजमनगंज 05:42, आनंदनगर 06:00, कैम्पियरगंज 06:15, पीपीगंज 06:27 और मानीराम 06:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 07:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 नवंबर से यात्रा करने से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।