गोपाष्टमी पर श्री पंचमुखी गौशाला में गौमाता को लगाया छप्पन भोग, विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन

ब्यावरा। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को श्री पंचमुखी गौशाला ब्यावरा में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच गौमाता का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर गौमाता को विधि-विधान के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में गौशाला समिति के पदाधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान गौमाता का पूजन कर उन्हें छप्पन भोग लगाया गया तथा आरती कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व शांति की कामना की गई।श्रद्धालुओं ने गौमाता के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे गौशाला परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर श्री पंचमुखी गौशाला समिति के अध्यक्ष नितिन पालीवाल, गौशाला संचालक एच.एस. कुंभकार, गोविंददास मोदानी, जगदीश रघुवंशी, हरीश नटराट सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने कार्यक्रम में शामिल होकर गौमाता की पूजा-अर्चना की।समिति द्वारा प्रतिवर्ष गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता का पूजन कर छप्पन भोग लगाने की परंपरा निभाई जाती है। इस आयोजन के माध्यम से गौसेवा, गौसंरक्षण एवं भारतीय संस्कृति में गौमाता के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का संदेश भी दिया गया।