गुंटकल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सात ट्रेनों के मार्ग बदले

गुंटकल मंडल में गुडूर जंक्शन-रेणिगुंटा-तिरुपति रेलखंड के अंतर्गत यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सात ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

इसके तहत गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै विशेष ट्रेन 9, 16 और 23 दिसंबर को गुडूर-पेरंबूर-अरक्कोणम के रास्ते संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन 12, 19 और 26 दिसंबर को अरक्कोणम-पेरंबूर-गुडूर होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12643 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 दिसंबर को कटपड़ी-अरक्कोणम-पेरंबूर-गुडूर के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12644 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम स्वर्ण जयंती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11, 18 और 25 दिसंबर को गुडूर-पेरंबूर-अरक्कोणम के रास्ते चलेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12645 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12, 19 और 26 दिसंबर को कटपड़ी-अरक्कोणम-पेरंबूर-गुडूर मार्ग से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12646 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 और 22 दिसंबर को गुडूर-पेरंबूर-अरक्कोणम होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग भी 19 दिसंबर 2026 को बदला रहेगा। यह ट्रेन गुडूर-पेरंबूर-अरक्कोणम के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में यात्रा करने से पहले ट्रेन के मार्ग और संचालन संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।