गांधी जयंती पर आईं आईं एस टी कालेज ने ली स्वच्छता की शपथ

आज दिनांक 2 अक्टूबर-2026 को महाविद्यालय द्वारा *महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती* पर *स्वास्थ्य* एवं *स्वच्छता* के ऊपर दोनों हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को आदरणीय श्री अरुण एस भटनागर सर ने बहूत ही सहज़ और सरल तरीके से समझाते हुए उद्बोधित किया।�

आदरणीय सर ने स्वच्छता के ऊपर शपथ दिलाते हुए यह भी घोषणा की है की जो छात्र-छात्रा हॉस्टल में सबसे स्वच्छ रूम रखेगा उसे प्रथम पुरस्कार ₹1500/- द्वितीय पुरस्कार ₹1000/- एंव तृतीय पुरस्कार 750/- रुपए नगद �देकर सम्मानित किया जाएगा।

महाविद्यालय की NSS यूनिट द्वारा परिसर में सफाई कर छात्रों को प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आदरणीय DG मैडम, प्राचार्य डॉ केशव पाटीदार सर, उप-प्राचार्य श्री पुनीत दुग्गल, श्री सुवीर दुबे, श्री नीरज राजपूत, श्री कीर्ति चौबे (वार्डन), डॉ मेघा शर्मा, श्री अखिलेश शर्मा (प्रोग्राम ऑफिसर -NSS) एंव डॉ सुखदेव बम्बोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

�