गरीब बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए मसीहा बन कर उभरी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी

शारदा नदी के भीषण कटान से प्रभावित गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूरा गांव में कल दिनांक 20 सितंबर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।

जिला अध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया वा पार्टी पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर कटान पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट और स्वच्छ पेयजल का वितरण किया। इस दौरान गांव के देवस्थान का भी निरीक्षण किया गया, जो कटान के कारण आधा हिस्सा शारदा नदी में समाहित हो चुका है और आधा हिस्सा ही शेष बचा है।

पदाधिकारियों ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे कटान से खेत, मकान और रास्ते नदी में विलीन हो रहे हैं और प्रशासन से कोई ठोस मदद नहीं मिल रही है।

इस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर स्थायी समाधान के लिए प्रयास करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी के जिला महासचिव विवेक सिंह सोनू,जिला उपसचिव दीपक माथुर, विकास मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष बेहजम,जिला सचिव अभिनव भदौरिया, कन्हैया लाल ब्लॉक अध्यक्ष पसगवां सहित स्थानीय पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।