खुडाला-फालना नगरपालिका मंडल में खंडित मूर्तियों एवं पूजा सामग्री संग्रह पात्र का हुआ उद्घाटन

नगरपालिका खुडाला फालना द्वारा धार्मिक आस्था, पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये आज नगरपालिका खुडाला फालना में खंडित मूर्ति एवं पूजा सामग्री संग्रह पात्र का श्रीमती उमाकंवर, अध्यक्ष व श्री महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, अधिशाषी अधिकारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में इधर-उधर खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों और पूजन सामग्री के विसर्जन से होने वाली असुविधा व अनादर को रोकना तथा उनका सम्मानजनक तरीके से निस्तारण करना है। इस संग्रह पात्र के स्थापित होने से अब सभी धर्मों के नागरिक पुरानी व खडित मूर्तियोें और पूजन सामग्री को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक एक स्थान पर समर्पित कर सकेंगे। अध्यक्ष महोदय द्वारा नागरीकों से अपील की गई कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों से निकलने वाली खंडित मूर्तियों व पूजन सामग्री को केवल इसी निर्धारित संग्रह पात्र में ही समर्पित करे। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री श्याम सिंह जोधा, श्री जगाराम मेघवाल, श्री रवि मेघवाल, श्री हेमन्त सोलंकी, श्री दलपत गिरी, श्री फुलेश प्रजापत, श्रीमती परवीन बानू, श्रीमती कुसुम गुर्जर, श्रीमती हंजा देवी, श्रीमती नीलू कंवर चौहान, श्री ताराराम, समाजसेवी देवेन्द्र सिद्धावत, श्री भोपालसिंह गुर्जर, श्री भरत मेघवाल, श्री इन्द्रसिंह मेफावत, श्री छगनसिंह, श्री मोहम्मद गनी, श्री मदन चौधरी, कनिष्ठ अभियन्ता जयेश पालीवाल, वरिष्ठ सहायक श्री मनोहरलाल एवं पालिका के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।