किसान की भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

फिरोजाबाद। रजावली थाना क्षेत्र के गांव उम्मरगढ़ इमलिया में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बंधी एक भैंस पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव निवासी राजकुमार पुत्र उमराय ने बताया कि वह गरीब खेतिहर मजदूर है और पशुपालन ही उसकी आजीविका का साधन है। दोपहर करीब ढाई बजे हल्की बारिश हो रही थी, तभी बिजली भैंस पर आ गिरी।

सूचना पर भाजपा नेता अनुज प्रताप सिंह गांव पहुंचे और उन्होंने एसडीएम टुंडला व हल्का लेखपाल को अवगत कराकर पीड़ित को सरकारी मदद दिलाने की मांग उठाई। पीड़ित ने थाना रजावली में तहरीर देकर पंचनामा कराने की मांग की है।