https://x.com/CMOfficeUP

https://x.com/CMOfficeUP

https://x.com/CMOfficeUP

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों और टेंटों का किया निरीक्षण

https://x.com/CMOfficeUP

https://x.com/jogindra_ias

https://x.com/Krishan_IPS

https://x.com/fireserviceup

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों और टेंटों का किया निरीक्षण

कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के संचालन का दिया प्रशिक्षण

बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विदुर कुटी दारानगर गंज में आयोजित गंगा स्नान मेले को सुरक्षित बनाने के लिए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बिजनौर एवं नजीबाबाद के साथ मेले में लगे पंडालों और टेंटों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम, विद्युत पैनल और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही टेंट संचालकों और विद्युत पैनल पर तैनात कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य करने तथा अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दमकल विभाग की इस पहल का उद्देश्य गंगा स्नान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अग्निकांड की आशंका को समय रहते रोकना है।