कांति सिंह की जीत पर हरदोई में सपा का जश्न, रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई

कांति सिंह की जीत पर हरदोई में सपा का जश्न, रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई

भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को 17,127 मतों से मिली शिकस्त, सपा नेताओं ने 2027 के चुनाव के लिए बताया सकारात्मक संकेत

#हरदोई

लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह की जीत के बाद हरदोई में सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह जीत स्नातक मतदाताओं के लोकतांत्रिक निर्णय और जनता के विश्वास को दर्शाती है। उनके मुताबिक, चुनाव परिणाम ने यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि पढ़े-लिखे मतदाताओं ने अपने मुद्दों और राजनीतिक विकल्पों के आधार पर मतदान किया है। उन्होंने जीत के लिए कांति सिंह को बधाई देते हुए चुनाव में मेहनत करने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

17,127 मतों के अंतर से जीतीं कांति सिंह

चुनाव परिणाम के अनुसार, लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह को कुल 56,905 मत मिले, जबकि भाजपा के निवर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांति सिंह ने 17,127 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

इस परिणाम के बाद हरदोई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रामज्ञान गुप्ता ने इसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक संकेत बताया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सपा नेता एडवोकेट मोतीलाल यादव, गिरीश गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी, कपिल यादव, श्याम गुप्ता, विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, शुभम गुप्ता, सुदेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, दुर्गेश यादव, आकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, चंदप्रकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, विकास गुप्ता, लकी गुप्ता, जीतू गुप्ता, सत्य प्रकाश शुक्ला, विवेक शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#highlightseveryonefollowers #DGPUttarPradesh #UPGovt #DMHardoi